google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों की दारोगा से झड़प, कार्यकर्ताओं ने किया कोतवाली में हंगामा

देव मणि शुक्ल

नोएडा : सेक्टर-39 कोतवाली में आज वीएचपी और कोतवाली में तैनात एक दारोगा के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि वीएचपी के पदाधिकारी एक कार्यकर्ता को हिरासत में लिए जाने के बाद कोतवाली पहुंचे थे। यहां उनका दारोगा से विवाद हो गया।
इसके बाद पुलिस ने पांच लोगों से मारपीट के आरोप में दस से अधिक वीएचपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। विवाद बढ़ता देख बड़ी संख्या में वीएचपी कार्यकर्ता भी कोतवाली पहुंचे हैं। कार्यकर्ताओं ने दारोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मामले को शांत कराने में लगे हैं। कानून व्यवस्था के मद्देनजर कई कोतवाली की फोर्स सुरक्षा के मद्देनजर कोतवाली के बाहर तैनात की गई है। एडिशनल डीसीपी नोएडा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Harpic Disinfectant Toilet Cleaner Liquid, Original – 1 L (Pack of 2) | India’s 1 Toilet Cleaner


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)