google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विवाह पूर्व दूल्हे की अनोखी मांगों से लड़की वाले हैरान हैं

उत्तर प्रदेश कानपुर जिला के बर्रा गांव में वर पक्ष की मांगो से आश्चर्यचकित हुआ वधु परिवार..!!!




☆दूल्हे की मांगों की चर्चा पूरे शहर में हो रही है।

☆यह मांगें दहेज को लेकर नहीं बल्कि विवाह संपन्न कराने के तरीके और अनुचित परंपराओं को लेकर हैं !!

मांगें इस प्रकार से हैं:–

1-  कोई प्री वैडिंग शूट नहीं होगा।

2-  दुल्हन शादी में लहंगे की बजाय साड़ी पहनेगी।

3-  मैरिज लॉन में ऊलजुलूल अश्लील कानफोड़ू संगीत की बजाय, हल्का इंस्ट्रूमेंटल संगीत बजेगा।

4-  वरमाला के समय स्टेज पर केवल दूल्हा दुल्हन ही रहेंगे।

5-  वरमाला के समय दूल्हे या दुल्हन को उठाकर उचकाने वालों को विवाह से निष्कासित कर दिया जायेगा।

6-  पंडितजी द्वारा विवाह प्रक्रिया शुरू कर देने के बाद कोई भी उन्हें रोकेगा टोकेगा नहीं।

7-  कैमरामैन फेरों आदि के चित्र दूर से ही लेगा न कि बार-बार पंडितजी को टोक कर..।

8-  दूल्हा दुल्हन द्वारा कैमरामैन के कहने पर उल्टे सीधे पोज नहीं बनाये जायेंगे।

9-  विवाह समारोह दिन में हो और शाम तक विदाई हरहाल में संपन्न हो, जिससे किसी भी मेहमान को रात्रि 12 से 1 बजे खाना खाने से होने वाली समस्या जैसे अनिद्रा, एसिडिटी आदि से परेशान ना होना पड़े।
   इसके अतिरिक्त मेहमानों को अपने घर पहुंचने में मध्य रात्रि तक का समय ना लगे और असुविधा ना हो।

10-   नवविवाहित को सबके सामने आलिंगन के लिए कहने वाले को तुरंत विवाह से निष्कासित कर दिया जायेगा।

11-   विवाह में किसी प्रकार का मांस मदिरा वर्जित रहेगा।

परिणाम यह हुआ है कि लड़की वालों ने लड़के की सभी मांगे सहर्ष स्वीकार कर ली हैं..!!

समाज सुधार करने के लिए एक बहुत ही सुंदर सुझाव..! सभी के लिए अनुकरणीय..!!

🙏🏻शादी एक पवित्र बंधन है.. मर्यादाओं में रहें..🙏🏻
अपनी पुरानी परंपरा ही ठीक है…..दिखावे से बचें।

Source social media


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)