google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

श्याम परिवार द्वारा निकाला गया भव्य झांकी, श्याम संकीर्तन में झूमे सैकड़ो श्रद्धालु

समाज जागरण/ सुभाष चंद्र यादव

विंढमगंज/सोनभद्र। स्थानीय मां वैष्णो धर्मशाला परिसर में बीते बुधवार को श्री श्याम परिवार के द्वारा देर शाम बाबा श्याम की भव्य झांकी मधुर संगीत के साथ नगर भ्रमण के लिए निकला, इस दौरान सैकड़ो श्याम प्रेमी की टोली नाचते गाते मां काली मंदिर रोड, बैंक रोड, सब्जी मंडी, रामलीला ग्राउंड रोड, साहू चौक, अप्पर बाजार, हवाई गली, हलवाई चौक से निकलकर रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रघुवर केशरी व मन्नू केशरी के द्वारा स्वागत में रखे जलपान व चाय की चुस्की लेते हुए पुनः मां वैष्णो धर्मशाला के प्रांगण में पहुंचा। जहां श्याम संकीर्तन महोत्सव का शुभारंभ बड़े ही हर्ष और श्रद्धा के साथ देर रात्रि तक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री श्याम बाबा की आरती एवं ज्योत प्रज्वलन से हुई।
संकीर्तन के दौरान क्षेत्र के सैकड़ों श्याम भक्त भजनों की सुर धारा में झूमते और नाचते नजर आए। प्रसिद्ध भजन गायकों नम्रता कारवां (मुंबई), संजना साँवरिया (रेणुकूट), संजीव सांवरिया, श्याम सुंदर (गट्ट) और कृष्णा शर्मा ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी, जिनसे पूरा वातावरण श्याम नाम से गुंजायमान हो उठा। आयोजन समिति की ओर से भक्तों के लिए प्रसाद, नाश्ते एवं भंडारे का भव्य आयोजन किया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लेकर श्री श्याम बाबा के जयकारों से पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़, झारखंड, बंगाल सहित कई राज्यों से आए अतिथि गणों की उपस्थिति ने आयोजन की भव्यता को और भी बढ़ा दिया। इस अवसर पर सुनिल गुप्ता, संजय कुमार गुप्ता, नन्दु विश्वकर्मा, अविनाश अग्रवाल, संजीव अग्रहरी उर्फ लट्टू, संतोष जायसवाल, शिव अग्रवाल, पप्पू गुप्ता, नंदलाल केसरी, रूपेश केसरी, टिंकू जायसवाल और शालू जायसवाल सहित अनेक भक्तगण उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)