समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
बुधवार को जारी हुए सीबीआई 10 वी के परीक्षा परिणाम में जिले के वाराणसी पब्लिक स्कूल, बंगालीपुर, राजातालाब वाराणसी का 10 वी. की परीक्षा परिणाम शत् प्रतिशत रहा जिसमें नन्दिनी गुप्ता नें 93.04 ए रागिनी ने 93.02 ए जूली गुप्ता ने 93 अंक प्राप्त कर क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
नन्दिनी गुप्ता ने हिन्दी में 96, सामाजिक विज्ञान में 96 तथा ए.आई.(आरटीफिसियल इंटेलिजेंस) में 93 अंक और रागिनी सामाजिक विज्ञान में 99 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के प्रबन्ध तंत्र की ओर से उपप्रबन्धक शशि कांत गुप्ता, कोशाध्यक्ष रामानन्द जायसवाल एवं प्रधानाचार्य दिलीप कुमार ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु कामना की।वही गुरुवार को सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



