समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी जिले में लगातार हो रही भारी बरसात से जहां जनजीवन अस्त व्यस्त रहा वहीं
16 जुलाई को रात्रि एवं 17 जुलाई को सुबह भारी वर्षा के कारण हरहुआ ब्लाक के 15 स्कूलों में जल जमाव की स्थिति उतपन्न हो गई।बच्चे येन केन प्रकारेण कक्षाओं तक पहुंचकर पठन पाठन किया।
खण्ड शिक्षा अधिकारी हरहुआ पंकज कुमार के अनुसार सामान्य बरसात की स्थिति में जलजमाव नहीं होती वहीं भारी बरसात होने पर विकास क्षेत्र हरहुआ के 15 स्कूलों में जल जमाव की समस्या बन जाती है।
कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय मढवा ,कम्पोजिट विद्यालय चंदापुर ,हरहुआ, गोसाईपुर मोहाव ,पूर्व माध्यमिक विद्यालय अहिरौली व यूपीएस पुआरी कला शामिल हैं जिसके समाधान हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सूचना प्रेषित कर दी गई है।आगे स्थायी समाधान का प्रयास किया जाएगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



