सनातन संस्कृति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान -प्रियम त्रिपाठी
करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र महाकुंभ पर इस तरह का टिप्पणी करना बेहद ही उनकी मंद बुद्धि का प्रमाण है -अमिता चपरा
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका पुतला
शहडोल :– भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष फूंका पुतला भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा के मार्गदर्शन में नगर भाजपा एवं युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रियम त्रिपाठी के नेतृत्व में मंगलवार को शहडोल नगर के न्यू गांधी चौक में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा करोड़ों सनातनी हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने एवं विवादित टिप्पणी करने पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का फूंका पुतला लगाए मुर्दाबाद के नारे
भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के विवादित बयान पर कड़ी आलोचना की है
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया है कि एक वीडियो में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने
मल्लिकार्जुन खरगे का विवादित बयान, आया की
‘गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी नहीं हटती’
जिसकी जितनी आलोचना की जाए उतना ही कम है
भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने कहा कि कांग्रेस सदैव सनातन धर्म पर एवं उनके मठ मंदिरों पर ही हमेशा सवाल उठाती चली आई है कांग्रेस के लोग राजनीति नहीं सनातन धर्म को नष्ट करने के लिए सदैव अनाप-शनाप बयान बाजी करते नजर आते हैं देश भर के करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र महाकुंभ पर इस तरह का टिप्पणी करना बेहद ही उनकी मंद बुद्धि का प्रमाण है आज जहां देश के कोने-कोने से लोग महाकुंभ में मां गंगा त्रिवेणी संगम पर पहुंच रहे हैं यह एक देश की एकता अखंडता और धर्म की पटाखा को ऊंचा करने का अवसर है प्रयागराज महाकुंभ में आज देश के कौन है कौन से करोड़ों लोग अपनी आस्था विश्वास और अपने सनातन धर्म का पालन के लिए वहां पहुंच रहे हैं जिस पर प्रशासन ने पूरे पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं लेकिन उसके बावजूद कांग्रेस के लोग सुर्खियों पर बने रहने के लिए उसे पर अपनी राजनीति की रोटी सेक रहे ऐसे धर्म सामाजिक कार्यक्रमों में हर राजनीतिक दल को बढ़-चढ़कर अपना सहयोग देना चाहिए ना की सनातन धर्म के आयोजनों पर प्रश्न चिन्ह रूपी टिप्पणी करना चाहिए।
पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष अमिता चपरा, भाजपा संतोष लोहानी, मनोज सिंह आर्मो ,शीतल पोद्दार, दीपक शर्मा, प्रवीण शर्मा डोली, योगेंद्र चतुर्वेदी ,विजय गुप्ता, राकेश सोनी, मनोज गुप्ता पिंकू शुक्ला, चंद्रेश द्विवेदी, सूर्यकांत मिश्रा, नगर भाजपा एवं युवा मोर्चा जिलाअध्यक्ष प्रियम त्रिपाठी, अमित दुबे गोल्डी ,अमित गुप्ता बंटी, सुनील मिश्रा, रोहित कटारे, विजय जसवानी, अनमोल सोनी, आशीष तिवारी संतोष रावत, अरुण पटेल प्रवीण नामदेव ,राजेंद्र गौतम, राजीव शर्मा, रामनारायण पांडे, रितेश गुप्ता ,सुनीता तर्किहार ममता प्यासी, राखी शर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा ,युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पुतला दहन कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट द्वारा दी गई।