आदिवासी सुनील त्रिपाठी/ दैनिक समाज जागरण
चोपन/ सोनभद्र। शुक्रवार की सुबह थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंदुरिया गांव में बालू लोडिंग करने के लिए जा रही हाईवा ने खड़ी ट्रक में सामने से टक्कर मार दी जिससे हाईवा का खलासी घायल हो गया सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को सुबह करीब 6:00 बजे वाहन संख्या UP 62 CT 1547 में हाईवा नंबर UP 64 BT 6330 के द्वारा टक्कर मार दिया गया, जिससे हाईवा गाड़ी के खलासी सुजीत पुत्र महेश पाल निवासी अदलहाट थाना अदलहाट जनपद मिर्जापुर उम्र करीब 24 वर्ष घायल हो गया जिसे तुरंत जन सहयोग से प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी चोपन भेजा गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल स्वयं बेहतर इलाज के लिए प्राईवेट अस्पताल हेतु राबर्ट्सगंज चला गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



