google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बाइक सवारों को तेज रफ्तार कार ने मारी जोरदार टक्कर, दो घायल

आदिवासी सुनील त्रिपाठी/ दैनिक समाज जागरण

चोपन/ सोनभद्र। थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंदुरिया गांव में तेज रफ्तार जा रही कार ने बाइकसवारों को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दो युवक घायल हो गये सुचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया|प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को दोपहर करीब 12.50 बजे दिन में सिंदुरिया से जुगैल रोड पर लवकुश गिरी के घर के पास मोटर साइकिल संख्या UP 65 BK 9295 में चार पहिया वाहन XUV 700 नंबर UP 64 AZ 7999 के द्वारा टक्कर मार दिया गया, जिससे मोटर साइकिल सवार भास्कर सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह उम्र करीब 18 वर्ष व संदीप सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह उम्र करीब 18 वर्ष निवासीगण अगोरी खास चौरा थाना जुगैल गंभीर रूप से घायल हो गए सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत जन सहयोग से प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी चोपन भेजा गया वहीं वाहन व दुर्घटना करने वाली XUV कार को कब्जा में सुरक्षित ले लिया गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)