वैसे तो स्वच्छता को लेकर व्यापक अभियान चलाया जा रहा है. लोगों को जागरूक किया जा रहा है.
लेकिन सरकारी सिस्टम को कैसे जागरूक किया जाए. जो जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ लेते हैं. इसकी पाकुड़ के प्राथमिक सविलियन विद्यालय कुनिया धुवला जहां अभी तक सफाई कर्मचारी नहीं किए गए हैं.
शाहजहांपुर के विकासखंड जैतीपुर की ग्राम कुनिया धुवला में स्थित प्राथमिक सविलियन विद्यालय की स्थिति चिंताजनक है। विद्यालय की बाउंड्री के अंदर चारा घास का बड़ा ढेर लगा हुआ है। इस घास में जहरीले कीड़े-मकोड़ों के होने की आशंका है, जो छोटे बच्चों के लिए खतरनाक हो सकता है।विद्यालय परिसर में न तो इंटरलॉकिंग है और न ही कोई अन्य बुनियादी सुविधाएं। शौचालयों की स्थिति भी खराब है। शिक्षकों के अनुसार, पिछले दो महीनों से सफाई कर्मचारी नहीं आया है। शौचालयों की सफाई के लिए बाहर से सफाई कर्मी बुलाना पड़ता है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि ब्लॉक के उच्च अधिकारियों की मिलीभगत से सफाई कर्मचारी कार्य पर नहीं आ रहा है। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



