मोहम्मद युनूस के इशारे पर ही बांग्लादेश में हिंदुओं का कत्लेआम हो रहा है।
बांग्लादेश के खिलाफ भी ऑपरेशन सिंदूर जैसा अभियान चलाया जाएः वी के अग्रवाल
गाजियाबादः विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा/परमार्थ सेवा ट्रस्ट द्वारा शुक्रवार को खून का बदला खून व आग का बदला आग के संदेश के साथ बांग्लादेश सरकार के प्रधान सलाहकार डॉ मोहम्मद यूनुस का पुतला फूंका गया। नवयुग मार्केट शहीद स्थल पर बडी संख्या में लोगों की मौजूदगी में यूनुस का पुतला क्रेन से लटका कर आग के हवाले किया गया। विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के पीठाधीश्वर ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने कहा कि बांग्लादेश सरकार के प्रधान सलाहकार डॉ मोहम्मद यूनुस द्वारा हिदुओं पर अत्याचार करने वाले आतंकवादियों को संरक्षण दिया जा रहा है। जिस बांग्लादेश को आजाद कराने में हिंदुओं की अहम भूमिका रही, उन हिंदुओं की आज सरेआम हत्या की जा रही है। उनके प्रतिष्ठानों व घरों को लूटा जा रहा है, उनमें आग लगाई जा रही है। हिंदू महिलाओं के साथ बलात्कार किया जा रहा है। हिंदू युवक दीपू चंद्र की पीट पीटकर हत्या कर दी गई और उसे आग के हवाले कर दिया गया। इतना सब कुछ हो जाने के बाद भी मोहम्मद यूनुस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बांग्लादेश में आज हिंदुओं पर आज जो अत्याचार हो रहे हैं, वह सब मोहम्मद युनूस के इशारे पर ही हो रहा है। मोहम्मद युनूस पाकिस्तान का चमचा है और इसी कारण वह खुलेआम आतंकवादियों को सरक्षण देकर हिंदुओं की हत्या करवा रहा है और उनका खून बहा रहा है। खून का बदला खून होता है। मोहम्मद युनूस को इसकी भारी कीमत चुकानी पडेगी। आज उसका पुतला आग के हवाले किया गया है, कल उसे आग के हवाले किया जाएगा। वरिष्ठ समाजसेवी एवं परमार्थ सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन वी के अग्रवाल ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू समाज के युवक को जिंदा जलाकर मार देने की नृशंस घटना ने न केवल रूह को कंपा दिया है, बल्कि पूरी दुनिया में मानवता को शर्मसार कर दिया है। एक निहत्थे व्यक्ति के साथ ऐसा अमानवीय कृत्य सहन नहीं किया जाएगा। अब वक्त आ गया है कि बांग्लादेश को ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाए और पाकिस्तान की तरह ही उसके खिलाफ भी ऑपरेशन सिंदूर जैसा अभियान चलाया जाए। इस अवसर पर सुनील गुप्ता पूर्व पार्षद अशोक मित्तल राजेश सिंघल मनोज शर्मा मनोज शर्मा सुरेंद्र पाल त्यागी छोटेलाल कनौजिया देवेंद्र हितकारी मिलन मंडल मनोज शर्मा मोहित गुप्ता अरविंद गुप्ता अरुण कुमार भूलन सुबोध शर्मा अनुराग गर्ग राजीव शर्मा हेमंत कंसल राजकुमार गर्ग प्रदीप गुप्ता लोकेश सिंगल आदि उपस्थित रहे।



