google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अनूपपुर में ऐतिहासिक क्षण: अटल जयंती पर अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का भव्य अनावरण

मंत्री दिलीप जायसवाल की बड़ी घोषणा—यह स्थल अब बनेगा ‘अटल चौक’

विजय तिवारी अनूपपुर। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर भाजपा मंडल अनूपपुर ग्रामीण द्वारा ऐसा ऐतिहासिक आयोजन किया गया, जो लंबे समय तक क्षेत्र की स्मृति में दर्ज रहेगा। इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी जी की भव्य प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष फुक्कू सोनी ने कुशलता के साथ किया। अनावरण के पश्चात प्रतिमा पर पुष्पमालाएं अर्पित कर अटल जी को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए।



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने अपने उद्बोधन में मंच से बड़ी और महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि जिस स्थान पर अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा स्थापित की गई है, उसे ‘अटल चौक’ के नाम से विकसित किया जाएगा। मंत्री जायसवाल ने कहा कि अटल जी केवल एक प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि लोकतंत्र, सुशासन और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक थे। उनके नाम पर चौक की स्थापना क्षेत्र की स्थायी पहचान बनेगी और आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देगी।

विशेष अतिथि के रूप में कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन सादगी, सिद्धांत और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का उदाहरण है, जिसे भाजपा कार्यकर्ता आत्मसात कर रहे हैं।

कार्यक्रम में भाजपा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंच पर जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम, पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता, आधारण वैश्य, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र भट्ट, जितेन्द्र सोनी, मंडल अनूपपुर अध्यक्ष शिवरतन वर्मा, फुनगा मुकेश पटेल, जिला कार्यालय मंत्री चन्द्रिका द्विवेदी, सह-कोषाध्यक्ष रामनारायण उरमलया मौजूद रहे।

संगठन के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। इनमें महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रश्मि खरे, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डॉ. राज पाण्डेय, ज्योति शर्मा, सुभाष मिश्रा, सुनित सिंह, हरे कृष्ण, मल्लू गुप्ता, वीरेंद्र सिंह, राजकमल गुप्ता, प्रभाकर उरमलिया तथा जिला पंचायत उपाध्यक्ष पार्वती राठौर की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।
भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे वाजपेई जी: तिवारी
अनावरण समारोह के प्रमुख वक्ता अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ मुकेश तिवारी ने अटल बिहारी वाजपेयी जी को भारतीय राजनीति का अजातशत्रु, ओजस्वी वक्ता, दूरदर्शी राजनेता और संवेदनशील कवि बताते हुए कहा कि उन्होंने राजनीति को सत्ता नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम बनाया। कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति और अटल विचारधारा से ओतप्रोत रहा। समारोह में भाजपा के जिलाध्यक्ष हीरा सिंह श्याम पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता ,आधाराम, पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष मुकेश पटेल ,रामनारायण उरमालिया, रश्मि खरे, महेंद्र सिंह गहरवार गणेश पयासी आदि अपने विचार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित जनसमूह ने अटल जी के आदर्शों पर चलने, संगठन को मजबूत करने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया। अटल चौक की घोषणा के साथ यह आयोजन अनूपपुर के राजनीतिक और सामाजिक इतिहास में एक नई पहचान छोड़ गया। अनावरण समारोह में गजाधर पटेल, कल्लू प्रशाद सोनी, मूलचंद अग्रवाल ,भाजपा जिला महामंत्री  सिद्धार्थ सिंह , जिला कार्यालय मंत्री  चंद्रिका द्विवेदी , युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रवि राठौर , जिला कोषाध्यक्ष विवेक ,जिला मंत्री भूपेंद्र महरा , नगर परिषद उपाध्यक्ष डा राज तिवारी ,  शिवरतन वर्मा, फ़ग्गू नायक, ग्राम पंचायत केल्हौरी के सरपंच  रामपाल सिंह लहरू जी, जनपद सदस्य श्रीमती पार्वती महरा, समाजसेवी  जीतेन्द्र सिंह , रावेंद्र शुक्ला , जीतू सिंह परिहार , पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज मिश्रा ,गणेश पयासी, प्रभाकर सिंह, उमेश सोनी, मिस्टर सोनी, मंडल महामंत्री बद्रीश प्रताप सिंह, ब्रजकांत तिवारी, कमल विश्वकर्मा, धीरेन्द्र द्विवेदी, दशरथ नायक, मंडल मंत्री संतोष बैगा, प्रीति साहू, अखिलेश सिंह, कार्यकर्ता नीलेश चौरसिया,  संदीप पुरी, पवन चीनी, मनीष तिवारी,  आशा टावरी, तारा तिवारी, स्नेहलता सोनी, यदुराज पनिका, अजय दहिया, अरविन्द साहनी, विवेक पांडे, अरविन्द मिश्रा, मोर्चा मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, रवि दुबे, राज गुप्ता, विनयकांत सोनी, सुरेश यादव, राकेश मिश्रा, अनिल कोल, संदीप गुप्ता, गौरव लखेरा, ओमकार सारथी, रज्जन गुप्ता, रंजीत सिंह, अतुल बुंदेला, नीरज चिह्टोल, मार्टिन, राजेश लखेरा, नारायण ताम्रकार, नवीन महादिक, दिनेश सिंह राजपूत राजा, सुरेश रजक, बबलू सिंह, नान दाऊ चौरसिया, चिल्लू पड़ा, अशोक खरे जी, दिनेश फ्रांसिस, प्रकाश कुशवाहा, घनश्याम तनवर जी,विकास शर्मा, प्रकाश पड़वार, पवन कोल, सतेंद्र पाठक, उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनूपपुर ग्रामीण चचाई मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण फुक्कू सोनी , कार्यक्रम का आभार महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रश्मि खरे ने किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)