दार्जिलिंग: समाज जागरण:
घर से एक युवती का फंदे से लटकता हुआ शव बरामद किया गया है। घटना खोरीबाड़ी ब्लॉक के बतासी जीवन सिंह जोत इलाके की है। मृतक का नाम संपा बेपारी (29) है।
जानकारी के अनुसार, संपा कई वर्षों से बीमार थी। वह कल अपनी दीदी के साथ सोइ थी। आज सुबह उठने के बाद दीदी ने संपा को नहीं देखा। जिसके बाद परिवार के लोग संपा को खोजने लगे। इस दौरान संपा का शव किचन में फंदे से लटका हुआ मिला।
सूचना पाकर खोरीबाड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया। खोरीबाड़ी थाने की पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



