दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
कुटुंबा (बिहार) औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र के महिला कालेज मुरिला में महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, सतर्कता, जागरूकता, शिक्षा और पुलिस के प्रति विश्वास की भावना को लेकर चर्चा की गई।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को महिला सुरक्षा के महत्व के बारे में बताया गया और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस विभाग के अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और महिलाओं को सुरक्षा के टिप्स दिए।इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सुरक्षित महसूस कराना था। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने महिला सुरक्षा के लिए काम करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में थानाध्यक्ष इमरान आलम, एस आई अंजलि कुमारी, ए एस आई कुंदन कुमार, ए एस आई पंकज कुमार,सहित कालेज कर्मी एवं छात्राएं मौजूद थी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



