मुंबई (गिरजा शंकर अग्रवाल)। कृष्णा फ़ाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित भव्य अवॉर्ड फ़ंक्शन में बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं सूफ़ी नृत्यांगना शरीन फरीद को बॉलीवुड लीजेंड अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

शरीन फरीद को यह प्रतिष्ठित सम्मान उनके चर्चित म्यूज़िक सॉन्ग “ये मौसम” और “दिलो की बात” के लिए प्रदान किया जा रहा है, जिनमें उनके शानदार अभिनय और भावपूर्ण अभिव्यक्ति को दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया है।
अवार्ड शो के आयोजक वरिष्ठ पत्रकार, निर्माता एवं निर्देशक कृष्णा चौहान हैं, जो लंबे समय से कला और कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का सफल आयोजन करते आ रहे हैं।
कार्यक्रम में फिल्म और टीवी जगत से जुड़े कई दिग्गज कलाकारों के शामिल होने की संभावना है। यह अवॉर्ड समारोह मुंबई में शानदार अंदाज़ में आयोजित किया जाएगा।



