धनपुरी ।20 अप्रैल 2024को सोहागपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय संघ कार्यालय मे कार्यकर्ता बैठक संपन्न हुआ बैठक की अध्यक्षता द्वारिका प्रसाद मिश्रा , मंच संचालन महामंत्री ओंकार प्रसाद द्विवेदी ने की। सभा में मुख्य अतिथि के लक्षमा रेड्डी कोल उद्योग प्रभारी (भारतीय मजदूर संघ) की उपस्थिति रही। साथ में ए बी के एम एस उपाध्यक्ष मजरुल हक़ , मंत्री महेंद्र पाल सिंह , सुजीत सिंह , एस ई सी एल समन्वयक उपस्थित रहे। सोहागपुर क्षेत्र के विभिन्न इकाइयों से 130के संख्या में क्षेत्रीय पदाधिकारी और इकाईयों के कार्यकर्ता एवं अध्यक्ष/सचिव उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए के लक्षमा रेड्डी जी कोल उद्योग प्रभारी (भारतीय मजदूर संघ) ने कर्मचारियों के भविष्य निधि पेंशन, सुरक्षा, जैसे मुद्दों को गम्भीरता से भिन्न भिन्न फ़ोरम में संगठन द्वारा उठाया जा रहा है। महिला कर्मचारियों से जुड़े समस्याओं के निदान हेतु अलग अलग कोल इंडिया के साथ सभी जोनों में महिला समिति बनाने पर जोर दिया अंत में बैठक की अध्यक्षता कर रहे द्वारिका प्रसाद मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त करतें हुए सभा समाप्त की घोषणा किया। विभिन्न संगठनों के 10नये कार्यकर्ता ने संघ की सदस्यता ग्रहण किये।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



