*योग एवं योगिक तेल मालिश कार्यशाला का हुआ आयोजन*

योगिक तेल मालिश से अर्थाराइटिस एवं सभी त्वचा रोगों का होगा निवारण-के के अरोडा़*

*स्वस्थ शरीर ही जीवन का आधार है-नेतराम*

*योग कार्यशाला का आयोजन रविवार,14 दिसंबर 2025 को मुरादनगर में-डीएन शर्मा*

ग़ाज़ियाबाद,रविवार,30-11- 2025 दिन रविवार में अखिल भारतीय ध्यान योग संस्थान रजि.द्वारा चांसलर क्लब,चिरंजी विहार में 100 से अधिक साधकों को कार्यशाला में योग एवं वैज्ञानिक तेल मालिश का निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

वरिष्ठ योग शिक्षक चरत कुमार ने ओ३म् की ध्वनि और गायत्री मंत्र से योग सत्र को प्रारंभ किया।योगाचार्य  नेतराम ने साधकों को वीरेचन क्रिया,आर्ट ऑफ लिविंग भस्रिका तथा हाथों पैरों के सूक्ष्म अभ्यास करा कर उनके तन मन को ऊर्जावान बनाकर तेल मालिश के लिए तैयार किया तथा कहा स्वस्थ शरीर ही जीवन का आधार है।सभी सुखों का आनंद स्वस्थ शरीर से ही लिया जा सकता है।उन्होंने आगे बताया कि आयुर्वेद में भी मालिश को चिकित्सा का एक महत्वपूर्ण अंग माना गया है,मालिश एवं घर्षण  से हमारे शरीर के रोम कूप खुलते हैं तथा रक्त संचार बढता हैं।मालिश से न केवल शरीर को पुष्टि मिलती है अपितु अनेक रोगों का विनाश भी होता है।इस क्रिया द्वारा शरीर का तंत्रिका-तंत्र एवं रक्त संचरण तंत्र दुरूस्त एवं सक्रिय रहते है।



मालिश विशेषज्ञ आचार्य कृष्ण कुमार अरोड़ा ने साधकों को योगिक वैज्ञानिक मालिश की व्यवहारिक विधि बताई और तेल मालिश पैरों के अंगूठे,उंगलियों,जॉइंट्स की मालिश क्लॉक वाइस एवं एंटी क्लॉक वाइस करवाई।उन्होंने पैर के तलवों में प्रेशर प्वाइंट की मालिश प्रारंभ कराते हुए कहा कि यह मालिश आम मालिशों से हटकर अलग प्रकार की विशेष मालिश होती है क्योंकि यह विशेषकर मानव शरीर के 206 ज्वाइंट तथा पूर्ण शरीर को संचालित करने वाली सभी ग्लैंडस को अति सक्रिय करने वाली मालिश है जोकि रक्त परिवहन तंत्र को ठीक व सुचारू गति प्रदान करती है जिससे व्यक्ति हृदय रोग,त्वचा रोग व अर्थाराइट्स रोगों से बचा रहता है।अर्थाराइटिस एवं सभी त्वचा रोग निवारण में रामबाण का कार्य करती है वैज्ञानिक योगिक मालिश।उन्होंने हाथ की दूसरे हाथ से ट्रैम्पिंग,क्लिम्पिंग, बीटिंग,हैकिंग एवं नोचिन्ग कराने के बाद तेल को पूर्णतया सुखवा दिया। उन्होंने बतलाया मालिश हमेशा हृदय की ओर करनी चाहिए।

संस्थान के महामंत्री दयानंद शर्मा ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय ध्यान योग संस्थान की और से  ग्रामीणांचल में डा. नवनीत प्रिय दास जी के मंगल सानिध्य में योग कार्यशाला का आयोजन रविवार,14 दिसंबर 2025 को संस्कार उपवन निकट ग्राम कुर्सी मुरादनगर में प्रातः 7 बजे से 1 बजे तक किया जायेगा, पश्चात प्रीति भोज की व्यवस्था रहेगी, उन्होंने साधकों को  स्वास्थ्य लाभ हेतु अधिकतम संख्या में पहुंचने की अपील की।

इस कार्यक्रम में संस्थान की कार्य कारणी सदस्यों तथा सभी योग कक्षाओं के शिक्षकों ने अपने साधकों के साथ बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप संस्थान के संरक्षक  डॉ आर० के० पोद्दार, सर्वश्री देवेन्द्र हितकारी, अशोक मित्तल, असील कुमार,आर आर पाल, प्रवीण आर्य,शेर सिंह, ललित अरोड़ा,संजय खंडेलवाल आदि उपस्थित रहे।

श्री हरिओम जी ने शांतिपाठ व धन्यवाद ज्ञापित किया तथा दुग्धाहार के साथ कार्यशाला सत्र संपन्न हुआ।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)