विद्यार्थियो को सिखाया जा रहा आत्मरक्षा और योग के गुर
शहडोल 10 सितम्बर 2025- प्रधानमंत्री उच्च शिक्षा अभियान के तहत पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय शहडोल (ओल्ड केंपस के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स) में विद्यार्थियो का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयेाजित कर आत्मरक्षा और योग के गुर सिखाया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 15 सितम्बर तक प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक उद्यमिता विकास केंद्र मध्य प्रदेश एवं पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय शहडोल के द्वारा आयोजित किया गया है।
कुलगुरु प्रो. राम शंकर ने विद्यार्थियो को सम्बोंधित करते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं बल्कि यह मानसिक संतुलन और आध्यात्मिक उन्नयन का माध्यम है। बीज मंत्रों का उच्चारण शरीर और मस्तिष्क दोनों पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। छात्र-छात्राएँ यदि योग और आत्मरक्षा दोनों का अभ्यास नियमित रूप से करें, तो वे न केवल स्वस्थ रहेंगे बल्कि आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी भी बनेंगे। उन्होंने छात्रों को बीज मंत्र के बौद्धिक एवं शारीरिक महत्व से अवगत कराते हुए इसका अभ्यास भी कराया।
इस अवसर पर प्रो. आशीष तिवारी, पीएम उषा नोडल अधिकारी डॉ रचना दुबे. डॉ आदर्श तिवारी उद्यमिता विकास केंद्र शहडोल के जिला समन्वयक श्री रवि कुमार वर्मा, डॉ रजनी गौतम एवं डॉ. प्रज्ञा यादव सहायक प्राध्यापक, मास्टर ट्रेनर आकांक्षा शुक्ला एवं सरवन सिंह सहित विद्यार्थी उपस्थित रहें।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



