google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शिशु ज्ञान सरोवर सरौनी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग अभ्यास कराया गया

समाज जागरण मिंटू कुमार संवाददाता दैनिक समाज जागरण हजारीबाग सदर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सदर प्रखंड के सरौनी कला गांव में स्थित शिशु ज्ञान सरोवर विद्यालय में योग अभ्यास कराया गया और योग से निरोग रहने की बात बताई गयी। स्वस्थ और निरोग रहने के लिए नित्य योग करना चाहिए। योग करने से तन मन और मस्तिष्क बिल्कुल स्वस्थ रहते हैं और कोई बीमारी शरीर में प्रवेश करने से वंचित हो जाती है। जिस प्रकार भोजन, वस्त्र ,आवास शिक्षा और चिकित्सा की जरूरत पड़ती है इसी प्रकार योग भी आवश्यक कार्य बनती जा रही है। योग को नित्य अपने दैनिक रूटीन में शामिल करने की आवश्यकता है। योग करने से शरीर तो स्वस्थ होता ही है मन भी स्थिर रहता है और दिमाग से सोच समझ कर ठीक प्रकार काम किया जा सकता है। अतः योग जरूरी है ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)