45 योग प्रशिक्षक मास्टर ट्रेनर के रूप में करायेंगे जन सामान्य को योग-गैर सरकारी संस्थाओ को भी मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित करने का निर्देश
समाज जागरण
मीरजापुर/12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्यता एवं हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने का निर्णय शासन द्वारा लिया गया है। आम जन को मानसिक एवं शारीरिक स्वस्थ्यता बनाने रखने के उद्देश्य से योग को अपने जीवन में प्रतिदिन अपनाए जाने हेतु आगामी दिनांक 15 जून से 21 जून 2mतक योग सप्ताह का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। योग सप्ताह एवं 21 जून को मुख्य कार्यक्रम की तैयारियो के दृष्टिगत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्बन्धित अधिकारियो व स्वंय सेवी संगठनो के पदाधिकारियो के साथ बैठक आहूत कर योग सप्ताह एवं 21 जून को मुख्य कार्यक्रम को भव्यता के साथ मनाए जाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
बैठक में जिलाधिकारी ने जिला आयूर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी श्रीकान्त रजक को निर्देशित करते हुए कहा कि योग सप्ताह के लिए जनपद में उचित स्थल का चयन करते हुए सूची मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार को उलपब्ध कराई जाए। 15 को मुख्यालयो, तहसीलो, ब्लाको एवं ग्राम पंचायतो में कार्यक्रम का आयोजन कर शुभारम्भ किया जाए। जिनमें जनपद के जनप्रतिनिधिगण को भी आमंत्रित कर उनके द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन कराया जाए।
उन्होंने कहा कि योगाभ्यास कार्यक्रम के आयोजन में पंचायती राज, ग्राम्य विकास, नगर विकास, समाज कल्याण, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग सहित अन्य विभागो से समन्वय स्थापित कर उनका महत्वपूर्ण सहयोग लिया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम से पूर्व समस्त ग्राम पंचायतो एवं नगर निकायो में व्यापक स्वच्छता अभियान भी चलाया जाए। योगाभ्यास के लिए स्थल के चयन में जनपद के प्राचीन सांस्कृतिक पर्यटन स्थलो, ऐतिहासिक महत्व के स्थलो प्रमुख नदियो, झीलो, तालाब एवं अमृत सरोवर के किनारे तथा प्रमुख नैर्सिंग सौंदर्य से परिपूर्ण स्थलो को प्रमुखता दी जाए।*
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



