google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भटवारी और डिघिया में किसानों को दिया गया DSR तकनीक का प्रशिक्षण

समाज जागरण

मीरजापुर /हलिया विकास खंड के ग्राम पंचायत भटवारी एवं डिघिया में बुधवार को यूपी एग्रीस योजना के अंतर्गत कृषकों को धान की सीधी बुवाई (डीएसआर) तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण अंतरराष्ट्रीय धान अनुसंधान संस्थान, वाराणसी से आए वैज्ञानिक डॉ. अजय सिंह ने दिया। उन्होंने किसानों को डायरेक्ट सीडिंग राइस विधि से धान की खेती करने की वैज्ञानिक विधि, फायदे और सावधानियों के बारे में विस्तार से समझाया। बताया गया कि इस तकनीक से पानी, समय और मजदूरी तीनों की बचत होती है और उत्पादन भी बेहतर होता है।
मौके पर एडीओ एजी नरेंद्र कानापुरिया,गौरव सिंह सीएम फेलो हरिकेश पटेल सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। किसानों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए आगामी सीजन में डीएसआर विधि अपनाने की इच्छा जताई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)