google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एक कहावत तो सुनी होगी जब भी देता है भगवान छप्पर फाड़ के देता है जी हां, गठरी में बांधकर सिर पर उठाने पड़े नोट, फिर भी छूटे लाखों

आगरा। 26 अप्रैल की रात बिजलीघर काजीपाड़ा स्थित कपड़े की दुकान से हुए हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने बुधवार को कर दिया। 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के पास से 57 लाख रुपये बरामद हुए हैं। इनमें से एक अभियुक्त कपड़े की दुकान पर ही काम करता था। पकड़े गए आरोपियों में दो ऐसे हैं, जिनका बड़ा आपराधिक इतिहास रहा है। यह है पूरा मामला बिजलीघर काजीपाड़ा में कपड़ों की होलसेल दुकान है। इस दुकान में 26 व 27 अप्रैल की रात को शटर तोड़ कर चोरी हुई थी। मुकदमा दर्ज किया गया था। सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई थी। पुलिस उसी के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही थी। दुकान मालिक ने 65 से 70 लाख की चोरी हुआ है। 1 मई को थाना रकाबगंज को सूचना मिली कि दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने वाले 6 लोग आगरा किला की तरफ से पैदल छिपीटोला की तरफ जा रहे हैं। पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। बिजलीघर चौराहे से 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के पास से अवैध असलाह मिला है।

नौकर ही निकला मुख्य आरोपी

उपायुक्त नगर में बताया कि एसीपी सदर के नेतृत्व में टीम ने अल्पावधि में पुलिस के लिए चुनौती बनी चोरी की वारदात का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि बदमाशों के कब्जे से 57 लाख से अधिक की नकदी बरामद की गई है। इसके साथ ही अभियुक्तों से एक अवैध हथियार भी बरामद किया गया है। डीसीपी सिटी ने बताया कि पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले 6 अभियुक्तों को दबोचा है। इस वारदात का मुख्य आरोपी बादल पीड़ित के यहां ही काम करता था। बादल ने वीडियो कॉल के माध्यम से रैकी कराकर घटना को अंजाम दिया था। चोरों ने एक बड़ी सरिया से दुकान का शटर उठाकर उसमें प्रवेश किया था। 57 लाख की नकदी रिकवर होने की जानकारी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को भी दे दी गई है।

पुलिस ने इनकम टैक्स विभाग को दी जानकारी

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि रकाबगंज क्षेत्र के बिजलीघर में 26 अप्रैल की रात करीब 2 बजे कपड़ा व्यापारी के यहां चोरी हुई थी। पुलिस ने उस घटना का खुलासा कर दिया है। उन्होंने बताया कि यह वारदात पूरी प्लानिंग के तहत की गई, जिसमें व्यापारी का एक कर्मचारी भी शामिल था। सूरज राय ने बताया कि घटना वाली रात को ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची थी। कारोबारी ने 65 से 70 लाख की नकदी चोरी होने की जानकारी दी थी। चोरी की इतनी बड़ी वारदात को गंभीरता से लेते हुए टीमों का गठन किया गया।

खुलासा करने वाली टीम को पुलिस आयुक्त जे.रविंद्र गौड़ ने एक लाख की नगद पुरस्कार की राशि देने की की घोषणा

पुलिस उपायुक्त सूरज राय ने बताया कि इस वारदात का खुलासा करने वाली टीम को पुलिस आयुक्त जे.रविंद्र गौड़ ने एक लाख की नगद पुरस्कार की राशि देने की घोषणा की है। इस वारदात में शामिल विशाल एवं अन्य अभियुक्त के खिलाफ लूट, डकैती, गैंगस्टर जैसे गंभीर मामले पंजीकृत हैं। विशाल कुछ दिन पूर्व ही जेल से छूटकर बाहर आया है। उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल की रात को वारदात को अंजाम दिया गया।

प्रमोद कुशवाह कि रिपोर्ट


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)