google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट के खंडहर मकान में ब्राउन शुगर बेचते युवक गिरफ्तार, 27 पुड़िया बरामद

दैनिक समाज जागरण 06.03.2026 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर

जमशेदपुर: शहर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में ओलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट के खंडहर मकान में छापेमारी कर पुलिस ने एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 5 मार्च 2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि ओलीडीह क्षेत्र अंतर्गत स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट के एक खंडहर मकान में कुछ लोग अवैध रूप से ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक पटमदा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।
छापामारी दल दोपहर करीब 2:15 बजे थाना से रवाना होकर स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट पहुंचा। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पहने हुए जींस पैंट के दाहिने पॉकेट से एक सफेद रंग का डिब्बा बरामद हुआ, जिसमें कागज में लिपटी कुल 27 पुड़िया मिली। जांच करने पर उसमें अवैध ब्राउन शुगर पाई गई।


पुलिस ने विधिवत जप्ती सूची बनाकर कुल 27 पुड़िया ब्राउन शुगर (वजन 2.07 ग्राम) जब्त कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान उदय महतो (19 वर्ष), पिता रवि महतो, निवासी रोड नंबर-15, आजाद बस्ती, पानी टंकी के पास, थाना मानगो, जिला पूर्वी सिंहभूम के रूप में हुई है।
इस मामले में मानगो (ओलीडीह) थाना कांड संख्या 49/26, दिनांक 05.03.2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क की भी जांच कर रही है।।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)