समाज जागरण अभिषेक तिवारी अमेठी
मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित दीवानी निकट हड़गड़वा गांव के पास बाइक सवार युवक को सामने से आ रही सुल्तानपुर डिपो बस ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे युवक की दर्दनाक मौत हो गयी सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस विधिक कार्यवाही करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजवाया।
क्षेत्र के केशवपुर गांव निवासी रजवंत कुमार उम्र 23 वर्ष पुत्र राम तीरथ बाइक से जा रहे थे कि राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित दीवानी निकट हड़गड़वा गांव के पास लखनऊ की ओर जा रही सुल्तानपुर डिपो बस संख्या यूपी 78 एच एन 170 4 ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गयी एवं बाइक के परखच्चे उड़ गए सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस विधिक कार्यवाही करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजवाया घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



