दैनिक समाज जागरण ब्यूरो उमाकांत पौदार
बांका/कटोरिया: कटोरिया थाना क्षेत्र के बड़वासनी पंचायत के एक 35 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार संध्या 8 बजे के करीब कटोरिया थाना क्षेत्र के बड़वासनी पंचायत अंतर्गत खरवा जोर गांव निवासी स्वर्गीय डेग लाल यादव के पुत्र रविंद्र यादव अपने वाहन से लोहटनिया गांव अपने मामी के श्राद्ध भोज में सामिल होने जा रहा था। इस बीच सुइया की ओर से आ रही तेज रफ्तार में अज्ञात कार कटोरिया सुईया मुख्य मार्ग के (गोड्डा) टोना पत्थर स्थित लाइन होटल के समीप बाइक चालक रविंद्र यादव के बीच सीधी टक्कर हो गई। जिससे रविन्द्र यादव बुरी तरह जख्मी होकर गिर गया। और मौके कार चालक अपनी कार लेकर नौ दो ग्यारह हो गए।
घटना की जानकारी पर आसपास के लोग जब तक दौड़ कर आए तब तक युवक का मौत हो चुका था। हृदय विदारक घटना को देख टोना पत्थर गांव के मुखिया भोला यादव द्वारा मृतक के परिजनों की घटना की जानकारी दी गई। इधर इस घटना को लेकर कटोरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मृत शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मृतक के मौत की खबर सुनते ही परिजन रो रो कर बुरा हाल है। कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहना था। जिस कारण मृतक के माथे में गंभीर चोट लगने के साथ खून बहने से उनकी मौत हो गई। इसलिए बाइक चलाते समय हेलमेट का उपयोग करना जरूरी है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



