google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अग्नि से बचाव को लेकर निकाली गई जागरूकता रथ ।*

धोरैया दैनिक समाज जागरण संजीव कुमार पाण्डेय

आगजनी से बचाव को लेकर रविवार को जागरूकता रथ धोरैया पहुंचा। जहां सीओ भाई वीरेंद्र द्वारा क्षेत्र में आगजनी प्रभावित गांव के भौगोलिक स्थिति की जानकारी देते हुए चारों वाहनों को अलग-अलग रूट में रवाना किया गया ।इस दौरान ध्वनि विस्तार यंत्र के माध्यम से लोगों को आग से बचाव के तौर तरीके बताए गए. धोरैया सन्हौला, धोरैया पंजवारा ,धोरैया पुनसिया तथा धोरैया नवादा मार्ग में घूम घूम कर प्रचार वाहन द्वारा लोगों को जागरुक किया गया। वहीं धोरैया अंचल सीओ भाई वीरेंद्र ने बताया कि मुख्यतः धोरैया प्रखंड के आगजनी प्रभावित पंचायत सिज्झत बलियास, अहीरो, महिला बिशनपुर ,जयपुर तथा भेलाय सहित विभिन्न गांव में जागरूकता वाहन द्वारा लोगों को आगजनी से निबटने के तरीके बताए गए.


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)