google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पीएम मोदी ने याद किया 90 का कश्मीर, बोले- लाल चौक पर धमकी मिली थी, जिसने मां का दूध पिया हो…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि जो लोग हाल ही में लाल चौक पर तिरंगा फहराकर आए हैं, उन्होंने देखा होगा कि आज आप किस तरह बिना किसी बाधा के घूम-फिर सकते हैं. उन्होंने 90 के दशक को याद करते हुए कहा कि मैं भी गया था. लाल चौक पर झंडा फहराने का संकल्प लेकर निकला था तब आतंकियों ने विरोध में पोस्टर लगाए थे. तब हमने कहा था कि हम भी देखते हैं किसने अपनी मां का दूध पिया है जो हमें रोकेगा. हम बिना बुलेट प्रूफ जैकेट के आएंगे और तिरंगा फहराएंगे.

पीएम मोदी ने कहा कि किसी ने तब कहा था कि जब गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराया जाता है तब आयुध का प्रदर्शन होता है, सलामी दी जाती है. हमने कहा था कि हम जब तिरंगा फहरा रहे हैं, दुश्मन देश का बारूद भी हमें सलामी दे रहा है. उन्होंने कहा कि जो लोग तिरंगे को शांति के लिए खतरा बताते थे, वे भी आज तिरंगा यात्रा में शरीक हो रहे हैं. आज श्रीनगर में सिनेमाहॉल चल रहे हैं और हाउसफुल चल रहे हैं.

पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर नाम लिए बिना हमला बोलते हुए कहा कि सत्ता के सपने देखने वाले निराशा में डुबे लोगों को आत्मचिंतन की जरूरत है. कल जो यहां बैठते थे, आज वे वहां जाकर भी फेल हुए और देश तेज गति से आगे बढ़ता जा रहा है. आज देश डिफेंस सेक्टर में भी एक्सपोर्ट कर रहा है.


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)