google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सेंट्रो कार से भारी मात्रा में गांजा पुलिस ने किया बरामद

रोहतास ब्यूरो,दैनिक समाज जागरण डिहरी रोहतास

रोहतास जिला अंतर्गत डेहरी थाने की पुलिस ने सोमवार की रात एनएच- 2 पर पाली जाने वाले मोड़ पर लक्ष्मी टीवीएस शो रूम के सामने एक सेंट्रो कार से 73.556 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। मौके पर दो तस्कर उत्तर प्रदेश के रामनगर मच्छरहट्टा निवासी अनिल कुमार बगेर पिता बसंती बगेर और साजन कुमार पिता कतवारू पटेल को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से दो मोबाइल जब्त की गई है। थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि उड़ीसा से एक सेंट्रो कार से भारी मात्रा में गांजा डिहरी शहर में बेचने के लिए लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक रोहतास कुमार रौशन के निर्देश पर एक टीम गठित कर छापेमारी शुरू की गई। टीम द्वारा एनएच-2 पर पाली जाने वाले मोड़ पर लक्ष्मी टीवीएस शो रूम के सामने एक सेंट्रो कार यूपी 53 जेड 4896 जब्त किया गया। कार की तालाशी लेने पर उसमें से 73.556 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। मोके पर उत्तर प्रदेश के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्करों को पुछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)