google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राज्यसभा सांसद ने किया मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन

समाज जागरण डेस्क


ब्यूरो (मीरजापुर): कांग्रेस नेता व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी नवरात्र के पहले विंध्याचल धाम पहुंचे जहाँ उन्होंने मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन किया। पूजन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए यूपी सांसद प्रमोद तिवारी ने विधानसभा उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया । उन्होंने कहा की सीटों का बंटवारा हमें नहीं पता लेकिन हमें चाहिए सम्मानजनक सीट जिससे की भाजपा को रोका जा सके। भाजपा को रोकने के लिए कांग्रेस के दरवाजे हमेशा खुले हैं । कांग्रेस हमेशा ही चुनाव मिल जुलकर लड़ने मे विश्वास रखती है और हम मिलजुल कर लड़ना चाह रहे। हरिया चुनाव को लेकर भी सांसद तिवारी ने बड़ा ब्यान दिया। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि हरियाणा चुनाव में हम दो तिहाई बहुमत लाने जा रहे है और कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। जम्मू कश्मीर में हम नेशनल कांफ्रेंस के साथ मिलकर पर्याप्त बहुमत से जीत हासिल कर सरकार बनाएंगे ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)