नोएडा: श्रीराम मित्र मण्डल नोएडा रामलीला समिति द्वारा सेक्टर-62 के रामलीला मैदान में आयोजित श्रीरामलीला महोत्सव का मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री व क्षेत्रीय सांसद डा. महेश शर्मा एवं प्रणय शंकर गर्ग द्वारा दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया गया। श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गोयल एवं महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा व संस्था के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर और अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
श्रीरामलीला मंचन की शुरूआत श्री गणेश वंदना एवं गणेश पूजन के साथ हुई। गणेश वंदना में कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया। रामलीला के प्रथम दृश्य में दिखाया गया कि नारद जी को अहंकार हो जाता हैं और भगवान अपने भक्त के अहंकार का समूल नाश करते हैं। भगवान विष्णु अपनी माया से एक माया नगरी बनाते हैं, जिसमें विश्वमोहनी नाम की राजकुमारी का स्वयंवर होता है। नारद जी उस कन्या पर मोहित होकर उससे विवाह करना चाहते हैं और भगवान से सुन्दर स्वरूप मांगते हैं। लेकिन भगवान उनको बंदर का स्वरूप प्रदान करते हैं। जब वह सभा में पहुंचते हैं तो शिवगण उनका मजाक उड़ाते हैं और वह कन्या भगवान विष्णु के गले में वरमाला डाल देती है। उपहास से क्रोधित नारद जी भगवान को श्राप दे देते हैं।
इधर लंका का राजा रावण राक्षसों के साथ ऋषि मुनियों पर अत्याचार करता हैं। इसी के साथ प्रथम दिवस की रामलीला का समापन भगवान की आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
अध्यक्ष धर्मपाल गोयल ने बताया कि रामलीला के दूसरे दिन 4 अक्टूबर को देवताओं द्वारा विष्णु जी से प्रार्थना, राम जन्म, भगवान शिव जी द्वारा रामलीला के दर्शन, ऋषि विश्वामित्र द्वारा लक्ष्मण का यज्ञ, हवन रक्षा के लिए दशरथ जी से श्रीराम जी को लाना, मारीच, सुबाहु वि तड़का वध, आदि लीलाओं का मंचन किया जायेगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



