, बम-बम भोले के जयकारों से गुंजायमान हो उठा बातावरण, पुलिस-प्रशासन ने कडी रखी सुरक्षा व्यवस्था
दैनिक समाज जागरण सम्भल। महादेव का जलाभिषेक करने के लिए कांवडियों का सैलाब मन्दिरों में उमड पडा। महाशिवरात्रि के पर्व पर शहर के विभिन्न स्थानों से कांवडियों के जत्थे डीजे के धुनों पर नाचते गाते हुए एक-एक कर क्षेत्र के प्राचीन मन्दिरों को रवाना हुए। कांवडियों के साथ सैकडों की संख्या में श्रद्घालु एक-दूसरे पर अबीर-गुलाल तथा पुष्पों की वर्षा करते हुए चल रहे थे। जिसमें महिला श्रद्घालु भी भोले के भजनों पर बम-बम भोले की जय जयकारे करते हुए कांवड यात्रा में शामिल रहीं। सरायतरीन के मौहल्ला नबावखेल, भांलेभांज खां, पीलाखदाना, बाजारगंज-सब्जी मण्डी, नया गांव तथा लाडम सराय, हयातनगर आदि स्थानों से कांवडियों के जत्थे विशाल शोभायात्रा के रूप में पातालेश्वर महादेव मन्दिर पक्का बाग सरायतरीन में पहुंचे। जबकि शहर के विभिन्न मौहल्लों से कांवडिये नगर के प्राचीन सूर्यकण्ड मन्दिर पहुंचे तथा हसनपुर मार्ग स्थित विभिन्न गांवों से कांवडियों ने जत्थों की शक्ल में प्रकटेश्वर महादेव मन्दिर पहुंचकर विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की और महादेव का जलाभिषेक किया। इस दौरान नगर पालिका परिषद सम्भल, स्वास्थ विभाग तथा पुलिस-प्रशासन व फायर ब्रिगेड द्घारा व्यवस्थाओं के व्यापक प्रबंध किये गये। मन्दिरों में सांय तक शिवभक्तों के आने का सिलसिला चलता रहा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



