समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी । टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत हरहुआ ब्लाक के उदयपुर स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित निःशुल्क टीबी स्क्रीनिंग शिविर में कुल 104 लोगों की जांच की गई।शिविर में 84 महिलाओं व 20 पुरुषों की जांच हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता एवं किसान मोर्चा के जिला मंत्री प्रिंस चौबे ने स्वयं टीबी जांच कराकर किया।उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार टीबी मुक्त भारत अभियान गाँव गण चलाकर जागरूकता और स्क्रीनिंग टेस्ट करा रही है। लोग इस जांच का लाभ उठाएं।
शिविर की मॉनिटरिंग कर रहे पीएचसी प्रभारी डॉ0सन्तोष कुमार ने कहा कि निःसंकोच पीएचसी आकर समय से जांच कराएं और स्वस्थ रहें।
शिविर का संचालन एएनएम मिलन एवं सीएचओ शैफाली की देखरेख में किया गया, जबकि एक्स-रे टेकनीशियन दीपक ने जांच कार्य में सहयोग किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



