पंजाब फिरोजपुर रघुनंदन पराशर/दैनिक समाज जागरण चीफ ब्यूरो पंजाब
फिरोजपुर (पंजाब),2 जून : उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल द्वारा मंगलवार को जारी प्रैस विज्ञप्ति में कहा कि मंडल के टिकट चैकिंग दल द्वारा ट्रेनों में अनधिकृत रूप से यात्रा कर रहे रेलयात्रियों की प्रवृति पर रोक लगाने हेतु ट्रेनों में सतत् टिकट चेकिंग किया जा रहा है। मंडल के टिकट चैकिंग स्टाफ एवं मुख्य टिकट निरीक्षकों द्वारा मई, 2026 के दौरान ट्रेनों में टिकट चैकिंग के दौरान कुल 43,068 यात्री बिना टिकट अथवा अनियमित यात्रा करते हुए पाए गए एवं उनसे जुर्माने के तौर पर लगभग 03.10 करोड़ रूपये का राजस्व वसूल किया गया।
मंडल के रेलवे स्टेशनों को साफ़-सुथरा बनाए रखने तथा आम जनता को स्टेशनों पर गंदगी फैलाने से रोकने एवं उनको साफ-सफाई के प्रति जागरूक बनाने के लिए मंडल के मुख्य स्टेशनों पर नियमित जाँच की जाती है। इसके फलस्वरूप, मई माह में 361 यात्रियों को स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने के कारण (एंटी लिटरिंग एक्ट) उनसे 55 हजार रूपये से अधिक वसूल किये गए। मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार ने बताया कि फिरोजपुर मंडल में टिकट चैकिंग अभियान जारी रहेंगे। टिकट चैकिंग का मुख्य उद्देश्य वैध यात्रियों को सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करना है। टिकट चैकिंग के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाता है कि अनधिकृत अथवा बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के कारण वैध यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर रेल मंडल का टिकट चैकिंग स्टाफ यात्री का टिकट चैक करते हुए।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



