दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव के समीप सोन दियारा क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ गुप्त सूचना पर छापेमारी के दौरान 105 लीटर देशी चलाई महुआ शराब बरामद किया है वहीं पुलिस को आने की भनक लगते ही तस्कर भागने में सफल रहे।थानाध्यक्ष के प्रभार में रहे एस आई समिति कुमार ने बताया कि शराब को जप्त कर थाना लाया गया है और मामले में अज्ञात के विरुद्ध मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कारवाई किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अवैध शराब के निर्माण भंडारण एवं खरीद बिक्री के खिलाफ पुलिस की कारवाई जारी रहेगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



