google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कांड्रा आनंद मार्ग यूनिवर्सल ग्लोबल रिलीफ टीम के सौजन्य से निशुल्क 11 मोतियाबिंद मरीज का ऑपरेशन कराया

दैनिक समाज जागरण ,दयाल लायक ,ब्यूरो चीफ सरायकेला (झारखंड) 22 मार्च 2023

आज दिनांक 22 मार्च को

11 मितियाबिंद रोगी का निःशुल्कआपरेशन एवं आदित्यपुर में बाबा नाम केवलम कीर्तन का आयोजन आनन्द मार्ग प्रचारक संघ द्वारा किया गया इस मौके पर भुक्ति प्रधान गोपाल बर्मन ने कहा
आनन्द मार्ग का उद्देश्य है आत्म मोक्षार्थम जगत हिताय च अर्थात हमलोगों का लक्ष्य है एक हाथ परामपुरुष के चरण पर रख कर दूसरे हाथ से जगत की सेवा करते जाना । जो कार्य अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने में मददगार हो उस कर्म को अपनाना है जो कार्य बाधक हो उसे दूर हटा देना चाहिए । हमे निःस्वार्थ भाव से जन सेवा करनी चाहिए । परम पिता परमेश्वर द्वारा ही जीव जगत की सृष्टि हुई है उनको खुश करने का सहज उपाय है उनकी सृष्टि की सेवा करना । अगला निःशुल्क मितियाबिंद शिविर 1 अप्रैल को होगा बाबा नगर जमालपुर में23 ,24 ,25 मार्च को होने वाले धर्म महा सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा भक्त बृंद को भाग लेने का अनुरोध किया गया । इस कार्यक्रम में तात्विक आशु , प्रेमनाथ राय, भर्तृहरि जगदीश कुमार ,इत्यादि मौजूद थे ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)