google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

11 केवी विद्युत तार चोरी कांड का उद्भेदन, 5 गिरफ्तार

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
जिले के पहाड़कट्टा एवं पोठिया थाना क्षेत्र में 11 केवी विद्युत तार काटकर की गई चोरी की घटनाओं का किशनगंज पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में कुल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का तार, वाहन एवं अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के अनुसार 11 एवं 21 दिसंबर 2025 को पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र तथा 11 एवं 26 दिसंबर 2025 को पोठिया थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों द्वारा रात्रि के समय 11 केवी विद्युत तार काटकर चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में दोनों थानों में अलग-अलग कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।


घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान एवं आसूचना के आधार पर सूचना मिली कि चोरी किया गया तार मालवाहक टेम्पो से इस्लामपुर की ओर ले जाया जा रहा है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जिनकी निशानदेही पर दो अन्य अभियुक्तों को भी पकड़ा गया।


गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से करीब 220 मीटर चोरी का विद्युत तार (5 बंडल), लोहे का चढ़ने वाला चप्पल, एक मालवाहक टेम्पो (BR07P-1964) तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले का अनुसंधान जारी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)