समाज जागरण
विजय तिवारी
शहडोल
जयसिंहनगर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन समारोह संपन्न हुआ समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप मे भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष जयसिंहनगर विधानसभा की विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने विजेता टीम बज्र इलेवन एवं उपविजेता जयसिंहनगर टीम को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों को संबोधित किया
इस गरिमामय अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष सम्पत मिश्रा ,मंडल अध्यक्ष जय श्री कैचर मंत्री श्रीमती कविता सिंह मार्को , महामंत्री अनुपम द्विवेदी , दिवाकर पयासी , नीरज शर्मा , सातिका तिवारी, राजेश द्विवेदी , सांसद प्रतिनिधि रावेन्द्र शर्मा, निर्मल द्विवेदी , आयोजन समिति से प्रकाश नारायण तिवारी , राजीव तिवारी , दिलीप शुक्ला एवं समिति के सभी सदस्यगण एवं नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।इस सफल आयोजन के लिए समस्त आयोजनकर्ताओं एवं सहयोगियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ऐसे खेल आयोजनों से युवाओं एवं प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने तथा आगे बढ़ने का सशक्त अवसर प्राप्त होता है, जो निश्चित रूप से क्षेत्र के खेल विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।



