समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी चौबेपुर बाजार में अजगरा विधायक टी0 राम ने स्वर्गीय न्यायमूर्ति श्रीशनाथ तिवारी की पुण्य स्मृति में ‘आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल’ एवं ‘सन साइन पब्लिक स्कूल’ के संयुक्त तत्वावधान में दीप प्रज्वलित कर निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का उद्घाटन किया।
विधायक टी0 राम ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा आर0 जे0 शंकरा हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आंखों का परीक्षण कराकर मोतियाबिंद का निःशुल्क इलाज किया जाएगा। जिससे शिविर में चौबेपुर और आस-पास के बुजुर्गों और नेत्र रोगियों को फायदा होगा। शिविर में कुल 122 लोगों ने नेत्र परीक्षण कराया जिसमे से चिन्हित 12 मोतियाबिंद के मरीजों को मुफ्त ऑपरेशन, लेंस और चश्मा की सुविधा दी जायेगी। अस्पताल में आवश्यक जांच के उपरान्त मरीजों का ऑपरेशन किया जाएगा।
नेत्र परीक्षण शिविर में आर0 जे0 अस्पताल की टीम में सामुदायिक आउटरीच टीम लीडर युगल चन्द्रा के नेतृत्व में नेत्र विशेषज्ञ की टीम के अलावा आयोजक चंद्रशेखर तिवारी ‘मुन’ , प्रिंसीपल शिल्पा त्रिपाठी ,जीएस शेख, सावित्री निषाद ,नम्रता सिंह, सारिका श्रीवास्तव, प्रीति निषाद व नीतू यादव आदि शामिल रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



