दैनिक समाज जागरण अमन गुप्ता रोहतास
संवाद सत्र, रोहतास : स्थानीय गायत्री मंदिर परिसर में श्रावणी मेले को लेकर रविवार को रोहितेश्वर धाम सेवा समिति की बैठक कृष्णा सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एक महीने तक चलने वाली मेले में सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा शिविर आदि पर चर्चा की गईं। आषाढ पूर्णिमा के दिन भोलेनाथ की भव्य शोभा यात्रा निकाले जाने परिचर्चा कर
कार्यकर्ताओं को विशेष जिम्मेवारी दी गईं। पहाड के नीचे से लेकर ऊपर तक के मेले की जिम्मेवारी स्थानीय लोगों को सौंपी जाएगी। मेले के दिन बरजरंग दल द्वारा निशुल्क वाहन पाकिंग की व्यवस्या प्रखंड परिसर के सामने की जाएगी। मौके पर डाॅ पारसनाथ सिंह मुकेश सिंह रामनाथ सिंह संतोष कुमार भोला राम आशीष सिंह विशाल देव अजय देव सुनील कुमार,सुधीर सिंह,समेत अन्य उपस्थत थे।
नगर पंचायत में शोभायात्रा कराते हुए रोहतास सें चौरासन मंदिर तक ले जाया जाएगा। इसमें स्थानीय प्रशासन से भी सहयोग की अपील की गईं। सावन पूर्णिमा के दिन भव्य भंडारे का आयोजन प्रत्येक साल की तरह इस साल भी होगा, जिसके लिए
श्रावणी मेले में हजारों की संख्या में कांवरिया प्रत्येक सोमवार को बक्सर व बांदु से जल लेकर दुर्गम पहाड़ की चढाई चढ बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक करेगें।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



