google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कुटुंबा में 130 लीटर महुआ शराब बरामद एक महिला तस्कर गिरफ्तार

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
कुटुंबा (बिहार)औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में देशी चुलाई महुआ शराब बरामद किया गया है। वहीं मौके से एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि गुप्त सूचना पर कुटुंबा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के खैरा, बरवाडीह टोला में छापेमारी कर एक महिला तस्कर अनिता देवी को 50 लीटर देशी महुआ चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके घर से लगभग 1000 लीटर जावा महुआ गोल और शराब बनाने वाली सामग्री भी बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि जावा महुआ को वहीं पर नष्ट कर दिया गया है। इसके अलावा, दूसरे घर में छापेमारी के दौरान 80 लीटर देशी महुआ चुलाई शराब बरामद किया गया है। वहीं घर का स्वामी भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब और शराब बनाने की सामग्री जप्त कर थाना लाया गया है और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कारवाई की जा रही है इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)