google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सिबाए चुनाव में 14 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, कल होगी जांच

समाज जागरण ब्यूरो

सोनभद्र/दुद्धी। सिविल बार एसोसिएशन वर्ष 2026-27 हेतु नामांकन के अंतिम दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 16 फॉर्म की बिक्री हुई। जिसमें 14 नामांकन पत्र दाखिल किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी/एल्डर कमेटी चेयरमैन राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि नामांकन के अंतिम दिन कुल 14 नामांकन फॉर्म जमा किए गए हैं, जिसमें अध्यक्ष पद हेतु रामलोचन तिवारी व शिवशंकर एडवोकेट शामिल हैं, वहीं सचिव पद हेतु अंजनी सिंह व ज्ञानी प्रसाद ने नामांकन किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष 20 वर्ष से ऊपर सत्यनारायण यादव 10 वर्ष से ऊपर राजीव मिश्रा व रामलखन सिंह ने अपना- अपना नामांकन फॉर्म दाखिल किया है।

इसके अलावा सहसचिव पुस्तकालय पद के लिए राहुल अग्रहरि कनिष्ठ उपाध्यक्ष अभिनय जायसवाल नामांकन किया। सह सचिव प्रशासन अभिनाथ यादव, गर्वर्निंग काउंसिल वरिष्ठ पद हेतु परमानंद व देवकुमार ने नामांकन दाखिल किया हैं। 9 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच व आपत्ति। 10 को नामांकन पत्रों की वापसी। 13 अप्रैल को मतदान सुबह 11 बजे से 3 बजे तक होगी। उसी दिन मतदान के बाद चार बजे मतगणना एवं परिणाम की घोषणा की जाएगी। इस दौरान इल्डर कमेटी चेयरमैन राकेश श्रीवास्तव के साथ सहायक पदाधिकारी मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)