पंकज कुमार पाठक,संवाददाता पदमा, दैनिक समाज जागरण
पदमा-हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद मनीष जायसवाल के सौजन्य से आयोजित “सांसद खेल महोत्सव-2025” के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर गुरुवार को बरही विधानसभा क्षेत्र के पदमा प्रखंड के खेल प्रेमियों की बैठक स्वामी विवेकानंद खेल मैदान गरवा में भाजपा युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष निशांत सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस टूर्नामेंट के सफल आयोजन को लेकर विशेष रणनीति बनाते हुए चर्चा परिचर्चा के साथ ही नमो फुटबॉल टूर्नामेंट संचालन समिति का भी गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से इस टूर्नामेंट के संयोजक निशांत सिंह, अध्यक्ष प्रशांत सिंह, उपाध्यक्ष, टिंकू भारती, राजेश मेहता,अमलेश ओझा पिंटू प्रजापति, सचिव मनोज गुप्ता, सुरेंद्र मेहता, अजीत रजक,बॉबी ठाकुर कुलदीप रविदास एवं कोषाध्यक्ष परमानंद कुमार राणा एवं प्रवेशकता के रूप में निशांत सिंह और परमानंद राणा को चुना गया।

बताते चले की नमो फुटबॉल पदमा प्रखंड के कुटीपीसी पंचायत के गरवा फुटबॉल मैदान में 16 जुलाई से प्रारम्भ हो रहा है ।इस टूर्नामेंट में भाग लेनेवाली टीमें आज से 15 जुलाई ताज नामांकन करा सकती है।टूर्नामेंट में भाग लेनेवाली सभी टीमों के लिए आयोजन समिति की ओर से जर्सी दी जाएगी।टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए सरंक्षक के रूप में विधायक प्रतिनिधि नारायण यादव,पूर्व सांसद प्रतिनिधि सुरेन्द्र गुप्ता,भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय मेहता, भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष बाबुलाल मेहता,अवध यादव,अयोध्या मेहता,मुखिया प्रतिनिधि प्रतिनिधि विजय मेहता,अशोक केशरी एवं आयोजन समिति क्लब टीम के कप्तान राहुल भारती, एवं सौरभ प्रजापति आदि होंगे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



