19 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा फिट इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत 3 किलोमीटर की दौड़ का हुआ आयोजन*

*19 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा फिट इंडिया कार्यक्रम के अन्तर्गत सीमा चौकी नावडूबा में फिट इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत 3 किलोमीटर की दौड़ का हुआ आयोजन*


दैनिक समाज जागरण सीमांचल प्रभारी मोहम्मद चांद

ठाकुरगंज 19 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा फिट इंडिया कार्यक्रम के अन्तर्गत सीमा चौकी नावडूबा में फिट इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत 3 किलोमीटर की दौड़ का आयोजन किया गया | सभी समवायों से आये जवानों ने इस फिट इंडिया कार्यक्रम में भाग लिया और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का कार्य किया कार्यक्रम में 65 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया | इस अवसर पर आयोजित जवानों की फ्रीडम रन को वाहिनी के उप कमान्डेंट जीत लाल के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया |जवानों की यह फ्रीडम रन नावडूबा से प्रारंभ होकर 3 किमी. की दुरी तय करने के बाद पुनः नावडूबा में आकर संपन्न हुयी | फ्रीडम रन के बाद महोदय द्वारा सभी जवानों को फिट इंडिया के बारे में जानकारी दी गयी और चुस्त और तंदुरस्त रहने की सलाह दी गयी | वहीँ दूसरी ओर सीमा चौकी सालबारीटोला में भी जवानों द्वारा फिट इंडिया के तहत 3 किमी. दौड़ का आयोजन किया गया ,जिसका उद्देश्य भी फिट रहना और लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने का सन्देश देना था |
कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक शंकर कुमार मंडल , निरीक्षक राज कुमार पाण्डेय , निरीक्षक (मंत्रा.) किरीट मैपर ,निरीक्षक उप निरीक्षक भगवान सिंह राणा , सहायक उप निरीक्षक (संचार) बृजभूषण, सहायक उप निरीक्षक (मंत्रा ) संजीव कुमार, सहायक उप निरीक्षक संतोष कुमाई , मुख्य आरक्षी राकेश कुमार , मुख्य आरक्षी (आयुध) अजय कुमार सहित बल के अन्य बलकर्मी मौजूद थे |