*नोएडा।** उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने आगामी 2 अक्टूबर को **“No UPI Day”** के रूप में मनाने की घोषणा की है। संगठन से जुड़े व्यापारी इस दिन डिजिटल भुगतान के बजाय नकद लेन-देन को प्राथमिकता देने का संकल्प लेंगे।

व्यापार मंडल का कहना है कि डिजिटल भुगतान व्यवस्था के बढ़ते उपयोग के बीच छोटे व्यापारियों और व्यवसायियों के सामने आने वाली व्यावहारिक एवं आर्थिक चुनौतियों पर भी गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। संगठन ने सरकार से मांग की है कि व्यापारियों और छोटे व्यवसायों पर पड़ने वाले संभावित आर्थिक प्रभावों को ध्यान में रखते हुए इस प्रस्ताव पर पुनर्विचार किया जाए।
संगठन ने सरकार से व्यापारिक संगठनों के साथ संवाद स्थापित करने की भी मांग की है, ताकि व्यापारियों की समस्याओं और सुझावों को समझते हुए उचित समाधान निकाला जा सके।
उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल का कहना है कि व्यापारियों की समस्याओं पर सरकार और व्यापारिक संगठनों के बीच नियमित संवाद से ऐसी नीतियां और व्यवस्थाएं तैयार की जा सकती हैं, जिनसे व्यापार जगत को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



