*
अनिल कुमार मिश्र, ब्यूरोचीफ औरंगाबाद।
27 जून 2022 :- घटना औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र की है। मंगलवार की सुबह टहलने निकले घोरहा गाँव के ग्रामीणों ने पुनपुन नदी के किनारे पर पड़े एक युवती के शव को देखा जिसके बाद इसकी सूचना बारुण थाना को दिया । मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है ।
ज्ञातब्य हों कि बारुण थाना क्षेत्र के घोरहा गाँव के समीप पुनपुन नदी के किनारे ग्रामीणों द्वारा एक युवती का शव को देखा गया । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती नीले कलर का कपड़ा पहने हुए थी और उसका गला काटा हुआ था ।
इस संबंध में पुलिस ने बताया की एक 20 वर्षीय युवती का शव थाना क्षेत्र के घोरहा गाँव के समीप पुनपुन नदी के किनारे पड़े होने की सूचना मिली थी जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है । संवाद लिखें जाने तक युवती की पहचान नही हो सकी है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है ।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



