google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अग्नि पथ के विरोध में कांग्रेस का शान्ति पूर्ण सत्याग्रह



देव मणि शुक्ल
ब्यूरो प्रभारी

नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकुमार तंवर के नेतृत्व में भाजपा सरकार की युवा विरोधी स्कीम अग्निपथ के विरोध में शांतिपूर्ण सत्याग्रह का आयोजन सेक्टर 4,9 मेन मार्केट में किया गया। इस अवसर पर नोएडा के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओ ने इस सत्याग्रह की अगवाई की।
सत्याग्रह का आयोजन पीसीसी सदस्य फिरे सिंह नागर ने किया इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष रामकुमार तंवर ने कहा कि अग्निपथ के नाम पर इन भर्तियों को ख़त्म कर उनके ऊपर पाषाण प्रहार हुआ है।इतने सपनों को कुचल देना ठीक नहीं है।भारतीय सेनाओं के नियम से खिलवाड़ करना अनुचित है।
इस अवसर पर फिरे सिंह नागर ने कहा कि धीरे धीरे भाजपा का असली चेहरा सब के सामने आरहा है ये भाजपा की सरकार ना तो गरीब की है ना किसानो,ना जवानो की,ना आम इंसान की सरकार है ये तो सिर्फ़ चुनिदे उधयोगपतियों की सरकार है सिर्फ़ अपने कुछ ख़ास आकाओ के इशारों पर काम कर रही है।
शांतिपूर्ण सत्यग्रह के अवसर पर मुख्य रूप से नोएडा महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर,प्रदेश महासचिव विदित चौधरी,पूर्व विध्याक राजेन्द्र सोलंकी,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रेम सिंह नेता जी,वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुंवर नूर मोहमद,पूर्व अध्यक्ष रामकुमार कुमार ,प्रदेश सचिव विनोद पांडेय,प्रदेश सचिव मुकेश यादव,पीसीसी देवेंद्र भाटी,प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक लियाक़त अली,युवा कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष पुरशोत्तम नागर,किसान कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष गौतम अवाना,उपाध्यक्ष ललित अवाना,उपाध्यक्ष हरेन्द्र शर्मा,कोषाध्यक्ष रामकुमार शर्मा,महासचिव आरके प्रथम,महासचिव जितेन्द्र चौधरी,अशरफ़ खां,संजय तनेजा,आदि कांग्रेस्स कार्यकर्ता मोजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)