google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नवीनगर में 20 साल के पीयूष हत्याकांड का खुलासा, 4 नाबालिग गिरफ्तार

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)नवीनगर थाना क्षेत्र में 2 मई 2026 को हुए 20 वर्षीय पीयूष कुमार की सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में संलिप्त 4 विधि-विरुद्ध बालकों यानी नाबालिगों को पुलिस ने निरुद्ध कर लिया है।ग्राम-दिग्धी पोखराही स्थित रेलवे अंडर ब्रिज के पास खेत से 2 मई को पीयूष कुमार, पिता विजय सिंह का शव बरामद किया गया था। गौरतलब है कि 28 अप्रैल को एक शादी समारोह में जाने के बाद पीयूष लापता था।शुरुआत में मामला गुमशुदगी कांड के रूप में दर्ज था, जिसे बाद में पोस्टमार्टम और जांच के आधार पर हत्या की धाराओं में बदल दिया गया।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 1 संजय कुमार पांडे ने हत्या कांड का खुलासा करते हुए बताया कि तकनीकी विश्लेषण और खुफिया सूचना के आधार पर 4 आरोपियों की पहचान हुई।पूछताछ में नाबालिगों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, पीयूष ने आरोपियों में से एक की चाची के साथ बदसलूकी की थी। उसी का बदला लेने के लिए आरोपियों ने सोशल मीडिया के जरिए पीयूष को नवीनगर स्टेशन के पास नहर पुल पर बुलाया। वहां से उसे पोखराही रेलवे अंडर पास के पास ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी।पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल सामान और कुल 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसमें मृतक का मोबाइल और आरोपियों में से एक का जला हुआ फोन भी शामिल है। आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से मोबाइल जला दिया था।औरंगाबाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ा है। फिलहाल सभी चारों नाबालिगों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)