google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आमने-सामने बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत

समाज जागरण

राजगढ़ मीरजापुर / राजगढ़ थाना क्षेत्र के आमने-सामने बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत दूसरा घायल। जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 11:30 बजे के आसपास प्रभाकर सिंह राजगढ़ से निकले थे कि जिला सहकारी बैंक के मिर्जापुर सोनभद्र हाईवे के पास दो बाइको की आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक सवार प्रभाकर सिंह 58 वर्षीय पुत्र लालमन निवासी कैलहट गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानी लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल बाइक सवार अधेड़ को ग्रामीणों ने राजगढ़ से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना राजगढ़ थाने को दी। मौके पर पहुंचे राजगढ़ थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडे ने मृतक की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और परिजनों की सूचना दे दी गई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)