google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के चेडरा से 207 वैन की चोरी।

राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।

बगोदर।विष्णुगढ़ क्षेत्र के चेडरा स्थित ब्लॉक रोड के पास से एक 207 चार पहिया वैन चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है।चेडरा निवासी रणजीत कुमार पिता किशुन प्रसाद वर्णवाल ने विष्णुगढ़ थाने में 207 चार पहिया वाहन चोरी होने का आवेदन दिया।उन्होंने बताया प्रखंड कार्यालय के नजदीक उनका मकान है जहां रोज रात्रि में वाहन खड़ी रहती थी।गुरुवार की सुबह 5 बजे जब बाहर निकलकर देखा तो गाड़ी गायब मिली।जिसके बाद उन्होंने खोजबीन शुरू कर दी लेकिन वाहन का कुछ पता नहीं चला।जिसके बाद थाने में जेएच 02 एम 1171 वाहन रजिस्टेशन नंबर आवेदन देकर पुलिस से गाड़ी को खोजबीन करने का अनुरोध किया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)