उत्तम सिंह :संवाददाता :दैनिक समाज जागरण :सिलीगुड़ी (दार्जिलिंग):
नक्सलबाड़ी के भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी से पहले 21 बकरियों को जब्त किया गया है। इस घटना में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि एसएसबी की 8वीं बटालियन के जवानों ने भारत-नेपाल सीमा पर नक्सलबाड़ी के बरमनीराम जोत से 21 बकरियों के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।
तस्कर अवैध रूप से नेपाल से भारत में बकरियों की तस्करी करने की योजना बना रहे। बाद में गिरफ्तार लोगों को नक्सलबाड़ी पुलिस को सौंप दिया गया। आरोपियों के नाम समीर शेख और मोहम्मद बाबुल है। ये दोनों नक्सलबाड़ी के तोताराम जोत के रहने वाले हैं। आज आरोपियों को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



