दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) बिहार में शराबबंदी कानून को धता बताने वालों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। नबीनगर प्रखंड के माली थाना पुलिस ने ग्राम भारथौल के पास छापेमारी कर एक पिकअप वाहन से 255 लीटर अवैध देशी टनाका शराब बरामद की है। तस्करी में इस्तेमाल पिकअप को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि माली थानांतर्गत ग्राम भारथौल के पास एक पिकअप में अवैध शराब की खेप लाई जा रही है। सूचना मिलते ही माली थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दी।पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली तो उसमें कार्टन में पैक देशी टनाका शराब लदी हुई मिली। पुलिस ने मौके से पिकअप को भी जब्त कर लिया। वही वाहन चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला । थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने बताया कि मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



